{"_id":"593071f24f1c1b2a54bda841","slug":"balika-per-acid-dalne-wale-per-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची पर तेजाब डालने वाले पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची पर तेजाब डालने वाले पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Fri, 02 Jun 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
acid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को एसिड अटैक में झुलसी बच्ची का मामला सुर्खियों में आने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने गुरुवार को अस्पताल में भर्ती पीड़ित का हाल जाना और परिजनों से घटना की जानकारी की। इसके अलावा डीपीओ ने पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है। उधर, तेजाब से झुलसी बच्ची के पिता की तहरीर पर थाना पुलिस ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव तलावड़ा निवासी गौरीशंकर के अलावा किशन कुमार और उसकी पत्नी संभल के मघोरा-लखुपुरा गांव निवासी बीमार फूफा को देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। जिनके साथ भतीजी दिव्या पुत्री राजकुमार भी थी। दिव्या बाइक की पेट्रोल की टंकी पर बैठी थी। जैसे ही बाइक संभल-गवां मार्ग पर आदमपुर क्षेत्र में पहुंची वैसे ही एक बाइक के पास खड़े तीन युवकों ने उसकी बाइक को रोका। एक ने तेजाब फेंका, जिससे दिव्या झुलस गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले के सुर्खियों में छाने के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी हरकत में आए हैं। डीपीओ के मुताबिक अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत देखी गई है। उसके परिजनों से भी मामला जाना गया है। पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज की गई है या नहीं, इसके बारे में उससे रिपोर्ट मांगी गई है। अगर रिपोर्ट आती है तो पीड़िता को सरकारी योजना का लाभ दिलाने और अन्य जो भी मदद होगी, उसको दिलाएंगे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी अंकुर शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।