फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bajrang Dal surrounded the police station alleging one-sided action

Amroha News: एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा बजरंग दल ने घेरा थाना, धरने पर बैठे

Fri, 20 Jun 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Jun 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal surrounded the police station alleging one-sided action
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

दौलतपुर गांव में कारोबारी इब्ने हसन के घर आगजनी व तोड़फोड़ में अनुसूचित जाति के लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नौगांवा सादात थाने का घेराव किया। आक्रोशित लोग थाने में ही धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।

उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही कारोबारी परिवार पर खुद ही घर में आग लगाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने थाने में हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ा। मामले में अनुसूचित जाति के परिवार की ओर से भी तहरीर दी गई है, लेकिन देर शाम तक कार्यकर्ता धरने पर बैठक कर मुकदमा दर्ज करने की मांग करते रहे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, प्रांत गोरक्ष हेमंत सारस्वत के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पृथ्वीपुर सराय के लोग थाने पहुंचे। सभी थाने में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर पृथीपुर सराय निवासी महेश सिंह मजदूरी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। वह पृथीपुर चौराहे पर पहुंचे तो इब्ने हसन के दामाद ने कार से बाइक में टक्कर मार दी। महेश के बेटे मिंटू व कवेंद्र मौके पर मौजूद थे। उन्होंने आवाज देकर कार को रोकने के लिए कहा तो कार से कई लोग उतर आए और गाली-गलौज करने लगे। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप, फंसाने के लिए खुद ही लगाई थी घर में आग :
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पृथीपुर सराय के लोग शिकायत लेकर पहुंचे तो इब्ने हसन व उनके परिवार वालों ने पथराव कर दिया। आरोप है कि इस बीच मौलाना ने मस्जिद से एलान कर दिया गया। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि समुदाय विशेष के लोगों ने फंसाने ने लिए खुद ही घर में आग लगा ली। धरने पर बैठक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही महेश सिंह की पत्नी नन्ही ने थाने में तहरीर दी है। थाने का घेराव देखकर सीओ अवधभान भदोरिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित बजरंग को समझने की कोशिश की।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने में ही खाना बनाया और खाया, रात भर डटे रहे : बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार देर रात थाने में ही धरना स्थल पर खाना बनाया और खाया। उसके बाद रात भर थाने में ही धरने पर डटे रहे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं के आक्रोश के आगे पुलिसकर्मियों की एक न चल सकी। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दिए कि जब तक मुस्लिम समाज के लोगों पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि धरने पर बैठे लोगों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के आदेश पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article