फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bail plea of three accused rejected

Amroha News: गैर इरादतन हत्या के तीन आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bail plea of three accused rejected
अमरोहा। गैर इरादतन हत्या के मामले में तथ्यों, परिस्थितियों और अपराध की प्रकृति व गंभीरता को देखते हुए जिला जज जफीर अहमद की अदालत ने तीन आरोपियों जमानत को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


नौगांवा सादात थाना क्षेत्र के धनौरी मीर गांव में शाकिर अली का परिवार रहता है। शाकिर अली नौगांवा सादात कस्बे में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। 10 अप्रैल को शाकिर अली दुकान पर गए हुए थे। शाम को चांद दिखने के बाद घर में ईद की तैयारी चल रही थीं। इस दौरान नवाब शाकिर अली को बेटा सावेज गांव में ही सैलून पर बाल कटवाने गया था। यहां पर परिवार के ही सामिक अली ने सावेज के साथ मारपीट कर दी। ये बात सावेज ने अपने घर जाकर परिजनों को बताई। तब तक शाकिर अली दुकान से घर आ चुके थे। जिसके बाद शाकिर अली, अपने भाई जाबिर अली, इशरत अली और बेटे नवाब अली के साथ शिकायत करने सामिक के पास पहुंचे तो वहां मौजूद हासम, वसीम, सामिक, मुजफ्फर और राशिद ने उनकी लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन

मारपीट में नवाब अली, शाकिर अली, जाबिर अली और इशरत अली घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने शाकिर अली को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक शाकिर अली के बेटे नवाब की तहरीर पर आरोपी हासम, वसीम, सामिक, मुजफ्फर और राशिद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या धमकी और गाली गलौज के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में पुलिस ने राशिद अली, सामिक अंसारी और वसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को जिला जज जफीर अहमद की अदालत ने जमानत याचिका पर सुनवाई की। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता महावीर सिंह, पीड़ित के अधिवक्ता अमित कुमार जैन व मनु शर्मा ने संयुक्त रूप से जमानत याचिका का पुरजोर विरोध किया। सुनवाई के बाद जिला जज ने तथ्यों, परिस्थितियों एवं अपराध की प्रकृति व गंभीरता के आधार पर जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed