फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Azam Khan is facing punishment as per his actions: Bhupendra Chaudhary

जैसा किया वैसी सजा भुगत रहे आजम खां: भूपेंद्र चौधरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Azam Khan is facing punishment as per his actions: Bhupendra Chaudhary
अमरोहा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा नेता आजम खां ने बीते समय में जैसा किया, वैसी सजा भुगत रहे हैं। कहा वह जेल में हैं और उनकी जान को किसी तरह का खतरा नहीं है। वह बिना वजह तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। कहा कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है। यह जनता अच्छी तरह से जानती है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा परचम लहराएगी।
विज्ञापन

जोया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेसवार्ता में प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इस बार भी भाजपा मजबूत स्थिति में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता पसंद करती है और इस बार भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाएगी। कहा कि विपक्ष भाजपा को हराने का सपने देख रहा है और इसके लिए इंडिया गठबंधन बनाया गया है। जनता से छिपा नहीं है कि इंडिया गठबंधन क्यों बना है और इसका मकसद क्या है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को पोस्टरों पर प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किया जा रहा है। सपने देखने का हक सभी को है। विधानसभा चुनाव में भी छह महीने पहले अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनने का दावा कर रहे थे, लेकिन चुनाव में क्या स्थिति रही। यह सभी को पता है। अब लोकसभा चुनाव आया है तो वह फिर से इस तरह के दावे कर रहे हैं। लोक सभा चुनाव में भी उनका सपना, सपना ही रह जाएगा।
विज्ञापन

आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं। लेकिन, उन्होंने पूर्व में जो किया वह, उसकी सजा झेल रहे हैं। पुलिस प्रशासन उन्हें सुरक्षा दे रहा है। बता दें कि सोमवार को वह भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी, शिक्षक विधायक डॉ. हरि सिंह ढिल्लो आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed