फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ayushman cards of missed persons will be made from tomorrow

आयुष्मान पखवाड़ा कल से, छूटे हुए व्यक्तियों का बनेगा कार्ड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ayushman cards of missed persons will be made from tomorrow
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 16 सितंबर से अभियान शुरू होगा, जो लगातार 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें कार्ड से वंचित लोगों को मौका मिलेगा। सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। एसडीएम, बीडीओ और अधिशासी अधिकारी पर्यवेक्षण करते रहें। कोई भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड से वंचित होता है तो उसके जिम्मेदार सीएमओ होंगे।
विज्ञापन

वह मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान कार्ड, सामूहिक विवाह, शादी अनुदान, और पंचायत भवन निर्माण की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पात्रों को इलाज के लिए पांच लाख रुपये की मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि 16 से 30 सितंबर तक आयुष्मान पखवाड़ा चलेगा। जो छूटे हुए पात्र व्यक्ति हैं ऐसे लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। पंचायत भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि बीडीओ जमीन का चिन्हांकन कर लें 16 अगस्त तक रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। एसडीएम अपने तहसील क्षेत्र में जमीन का निरीक्षण कर लें। समाज कल्याण अधिकारी से शादी अनुदान और सामूहिक विवाह के पात्रों का चयन कर विवाह कराने पर जोर दिया। इस दौरान सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल, डीडीओ प्रदीप यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed