फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ayushman Arogya Mandirs in the district locked due to the strike by CHOs and ANMs.

Amroha News: सीएचओ और एएनएम की हड़ताल से जनपद में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर लटके ताले

Thu, 01 Oct 2026 12:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 01 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Arogya Mandirs in the district locked due to the strike by CHOs and ANMs.
अमरोहा। सीएचओ और एएनएम की अनिश्चितकालीन हड़ताल से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ताले लटके रहे। इसकी वजह से टीकाकरण का कार्य भी प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने कहा जब तक मांग पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स के बैनर तले बुधवार से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) ने हड़ताल कर दी है। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष कमलदीप शर्मा ने बताया कि दो दिन काली पट्टी बांधकर काम किया लेकिन सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब हड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएचओ का अलग कैडर निर्माण कर नियमितीकरण के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ऑपरेशनल गाइडलाइन के अनुसार मानदेय, पीबीआई को मासिक मानदेय में शामिल किया जाए। नियमित भर्तियों में सीएचओ को अनुभव के आधार पर वरीयता दी जाए। रिक्त पदों पर स्थानांतरण किया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्य बीमा एवं सामाजिक सुरक्षा दी जाए। इन सभी मांगों को पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सीएमओ से भी वार्ता की गई लेकिन कोई हल नहीं निकला। कुछ साथी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर वंदना, प्रीति, दीपा, स्वाति, हिमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed