फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ayurveda Day will be celebrated on 10th November

Amroha News: 10 नवंबर को मनाया जाएगा आयुर्वेद दिवस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ayurveda Day will be celebrated on 10th November
अमरोहा। आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। अब हर दिन हर किसी के लिए आयुर्वेद टैगलाइन के साथ प्रशासन ने जिले में हर्बल गार्डन विकसित किए जाने पर जोर है। डीएम ने दस नवंबर को आयोजित होने वाले आयुर्वेद दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक ली।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने अधिकारियों से बैठक की। 10 नवंबर को आयोजित होने वाले आयुर्वेद दिवस को लेकर तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्हाेंने डीआईओएस को निर्देशित कर कहा कि स्कूलों में हर्बल गार्डन विकसित किए जाएं। आयुर्वेद के बारे में जागरूकता लाने के लिए स्कूलों में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हो। कृषि अधिकारी किसानों के लिए आयुर्वेद सम्बन्धी जानकारी को औषधीय पौधों की खेती के बारे में जागरूक करें। उत्तम स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जन भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। लोगों में संतुलित जीवन शैली उचित खान-पान व्यायाम आदि के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आयुर्वेद अधिकारी समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed