फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   awerness about corona

कोरोना के दूसरे लहर को रोकने को जागरुक करें, सभासदों की भूमिका अहम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
awerness about corona
अमरोहा। कोरोना से जन भागीदारी के लिए कवायद शुरू हो गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वार्ता में सभासदों को जागरूक करने पर जोर दिया। कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी लोग आगे आए ताकि महामारी को खत्म किया जा सके। नगर पालिका के कर अनुभाग के हॉल में एलईडी स्क्रीन लगाई गई। सोमवार की शाम 5.30 बजे से वेब वार्ता शुरु हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना की दूसरे लहर को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है। सभासदों की भूमिका अहम है। टीका उत्सव और कोविड 19 के प्रोटोकॉल को लगाए। कंटेनमेंट जोन का ख्याल रखें। द्वितीय चरण के कोरोना को हराए। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणिभूषण तिवारी ने सभासदों से कहा कि नवरात्र और रमजान शुरू होने वाला है। यह दोनों त्योहार बहुत अहम हैं। कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन कराया जाए। इस दौरान फहीम शाहनवाज, नूर फैजी, राकेश वर्मा, मुमताज खान, विकास विक्की टंडन, अंकित गुप्त, प्रतीक शर्मा, वीर अभिमन्यु, सीमा रायजादा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed