फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Awareness rally will be taken out tomorrow

कल निकाली जाएगी जागरूकता रैली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Awareness rally will be taken out tomorrow
ऑल दिव्यांग विकास संगठन आश्रम द्वारा शनिवार को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के मकसद से निकाली जाने वाली रैली में पहुंचने के लिए पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर में 15 अगस्त को संगठन ने आश्रम की स्थापना की। जिसका शुभारंभ पूर्व चेयरमैन रोहताश शर्मा ने किया। इस समय आश्रम में दो दिव्यांग महिलाओं सहित आठ दिव्यांग रह रहे हैं। दिव्यांगों का कहना है कि वह किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहते। इसलिए आश्रम में मुरब्बा बनाने, नमकीन के पैकेट बनाने और पैक करने, स्वेटर व जर्सी आदि बनाने का काम शुरू करेंगे। अन्य दिव्यागों को भी इस कार्य में जोड़ कर रोजगार मुहैया कराएंगे। दिव्यांगों को आश्रम से जोड़ने और यहां शुरू होने वाले कार्यों से अवगत कराने के लिए दस सितंबर को कुमराला से जागरूकता रैली निकाली जाएगी। जिसके लिए संगठन के रविशंकर प्रसाद, बवीता ठाकुर और ब्रह्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह झनकपुरी जाकर पूर्व सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर से मिल कर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। पूर्व सांसद ने तीनों को आश्वासन दिया कि कोई आवश्यक कार्य नहीं लगा तो वह जरूर पहुचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed