फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Awadh Assam Express reached five hours late and Chandigarh Express arrived late by two hours.

UP: कोहरे का असर..ट्रेनें हो रही लगातार लेट, अवध आसाम पांच तो चंडीगढ़ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची

Mon, 25 Dec 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 25 Dec 2023 01:56 AM IST
सार

कोहरे का असर अब यातायात में भी पड़ने लगा है। लंबी दूरी की ट्रेनों कोहरे के कारण लगातार लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।

विज्ञापन
Awadh Assam Express reached five hours late and Chandigarh Express arrived late by two hours.
अमरोह में कोहरे के बीच दौड़ती रेल - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ रहा है। जिसके चलते लगातार ट्रेन लेट पहुंच रहीं हैं। सुबह सवा पांच बजे पहुंचने वाली अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी के साथ सवा दस बजे पहुंची। ट्रेनों के लगातार लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे ने ट्रेनों के पहियों की रफ्तार थाम दी है।

विज्ञापन


रविवार की सुबह सवा पांच बजे अमरोहा पहुंचने वाली अवध असम एक्सप्रेस सवा दस बजे पांच घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, सुबह सवा चार बजे पहुंचने वाली नौचंदी एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से सवा छह बजे पहुंची। चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी के साथ सवा आठ बजे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


सुबह नौ बजकर दस मिनट पर पहुंचने वाली स्पेशल पैसेंजर ट्रेन एक घंटा दस मिनट की देरी से 11 बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। यात्रा के लिए निकलने से पहले एक बार ट्रेनों के संचालन की स्थिति को जरूर जांच लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैजाबाद, रानीखेत एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर दिया धरना

फैजाबाद और रानीखेत एक्सप्रेस के अमरोहा में ठहराव की मांग को लेकर दैनिक रेल यात्री समिति और ऑल इंडिया यात्री वेलफेयर एसोसिएशन ने रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन मास्टर को सौंपा। उसके साथ 1850 हस्ताक्षर और शहर की 10 से ज्यादा व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के मांगपत्र भी दिया गया।


रविवार को समिति के पदाधिकारी स्टेशन पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे रेल यात्रियों में भारी रोष है। वे अपनी मांग को विभिन्न मंचों से उठाते आ रहे हैं।

चेतावनी दी गई कि यदि 20 दिन में इन दोनों ट्रेनों के ठहराव होना शुरू नहीं हुआ तो समिति 15 जनवरी से अनिश्चितकालीन अनशन और भूख हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होगी। बाद में स्टेशन मास्टर रामप्रसाद मीना ज्ञापन के साथ श्री धार्मिक रामडोल कमेटी, जज्बा फाउंडेशन, सांस्कृतिक समाज अमरोहा, लायंस क्लब, मुस्लिम कमेटी, व्यापार मंडल अमरोहा, ऑल इंडिया जमीउत, अंजुमन इदरीसिया आदि समिति के मांग पत्र सौंपे गए।


इस दौरान अभिषेक शर्मा, समर अब्बास, मुजाहिद अली, इकबाल खां, यश माहेश्वरी, होशियार सिंह, लखन रघुवंशी, सुरेश कुमार विरमानी, मनु कमल, पंडित कपिल शर्मा, शाहरुख आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed