फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Avoid online games, don't install unknown apps on mobile: SP

ऑनलाइन गेमिंग से बचें, अननोन एप्प को मोबाइल में इंस्टॉल न करें: एसपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Avoid online games, don't install unknown apps on mobile: SP
अमरोहा में जोया रोड स्थित लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की प - फोटो : JPNAGAR
ऑनलाइन गेम से बचें, अननोन एप को मोबाइल में इंस्टॉल न करें: एसपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी में आयोजित पुलिस की पाठशाला में एसपी आदित्य लांग्हे ने कहा कि छात्र-छात्राएं साइबर क्राइम से बचने के लिए इंटरनेट पर अपनी निजी जानकारियां साझा न करें। ऑनलाइन गेम खेलने से बचें। अननोन एप को मोबाइल में इंस्टॉल न करें। वरना आपके परिजनों के बैंक खातों से वर्षों की मेहनत की कमाई कुछ सेकंडों में गायब हो सकती है।
पाठशाला में एसपी ने कहा कि छात्राएं अपने को कमजोर न समझें, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बन कर किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहें। समाज में कहीं भी किसी भी तरह की घटना, दुर्घटना या छींटाकशी हो तो पुलिस को सूचित करें। एसपी ने शिक्षक बनकर छात्र-छात्राओं को विद्यार्थियों के साथ मित्रवत अंदाज में तमाम जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीओ क्राइम अभिषेक कुमार ने छात्राओं को सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि छात्राएं मन में कोई बात न रखें। छात्राओं को डरने की कोई जरूरत नहीं है। वह आत्मनिर्भर बनें और अपने साथ आने वाली किसी भी समस्या को बेझिझक अपने परिजन, शिक्षक और पुलिस के साथ साझा करें। किसी भी समय यूपी 112 और डायल 1090 पर भी छात्राएं शिकायत कर सकतीं हैं। कठिन परिस्थितियों के लिए एसपी, थानेदार का नंबर अपने पास रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं से कहा कि आप झिझक छोड़कर अपनी समस्या बताइए, पुलिस हर संभव निदान करेगी। इससे पहले कॉलेज प्रबंधक गिरीश बंसल ने एसपी आदित्य लांग्हे और प्रधानाचार्य डॉ अनुराधा ने सीओ अभिषेक कुमार ने बुके देकर उनका स्वागत किया। संचालन उप प्रधानाचार्य शुभ्रा सक्सेना ने किया।
ट्रैफिक नियमों का पालन कर सुरक्षित रखें जिंदगी
सीओ क्राइम अभिषेक कुमार ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि सड़कों पर ट्रैफिक का बोझ बढ़ा है। हर दिन वाहनों की रफ्तार में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं, जो चिंता की बात है। हम सबकी जिंदगी अनमोल है। इसलिए हम अपना ख्याल रखें। सड़कों पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। दाएं-बाएं मुड़ते समय दोनाें तरफ जरूर देखें। छात्र-छात्राओं से कहा कि यदि उनके परिजन उन्हें छोड़ने स्कूल आते हैं तो उनसे कहें कि पहले हेलमेट लगाएं, तभी उनके साथ स्कूल जाएंगे।
बोले छात्र-छात्राएं
पुलिस की पाठशाला के माध्यम से आज हमें सरकार की ओर से बालिकाओं और महिलाओं के हित में चलाईं जा रही सुरक्षा व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है। यहां मिली जानकारी को अपने परिवार के लोगों को बताकर उन्हें भी जागरूक किया करूंगी। उत्पीड़न और ज्यादती नहीं सही जाएगी।- दानिया, कक्षा 12
ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर कॉलेज पर आयोजित करवाना चाहिए। इसके जरिए न सिर्फ सरकार की योजनाओं की जानकारी मिल जाएगी, बल्कि पुलिस अधिकारियों अधिकारियों के प्रति छात्र-छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ा है। आज के कार्यक्रम से हमें अच्छी जानकारी मिली है, जिसे अपनी परिजनों से साझा करेंगे। भास्कर, कक्षा-12
अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला के जरिए पता चला कि कहीं पर भी छींटाकशी या उत्पीड़न जैसी वारदात हो तो पुलिस के डायल 112 नंबर और महिला सुरक्षा के 1090, 181, 1076 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के जरिए सूचना दी जाए सकती है। ऐसा करने पर पुलिस की मदद मिलेगी, यह जानकर अच्छा लग। - दिशा, कक्षा 12

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के जरिए पुलिस अधिकारियों ने हमारे अंदर आत्मविश्वास और आत्मबल पैदा करने का काम किया है। हम अपनी सुरक्षा और अधिकार सम्मान के प्रति सजग रहेंगे। एसपी सर के द्वारा साइबर अपराध पर मिली जानकारी दोस्तों के साथ साझा करेंगे। अमर उजाला के इस कार्यक्रम में बहुत कुछ सीखने को मिला हैं। ध्रुव कुमार, कक्षा 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed