फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Automatic signals to be installed on the Amroha rail section; train speeds to increase.

Amroha News: अमरोहा रेलखंड पर लगेंगे ऑटोमेटिक सिग्नल, ट्रेनों की रफ्तार होगी तेज

Thu, 25 Jun 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Automatic signals to be installed on the Amroha rail section; train speeds to increase.
अमरोहा। रेल यात्रियों को बेहतर और तेज यात्रा सुविधा देने के लिए अमरोहा सर्कल में भी ऑटोमेटिक सिग्नल प्रणाली लागू की जाएगी। रेलवे की इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य ट्रेनों की गति बढ़ाने और परिचालन को अधिक सुगम बनाना है। ऑटोमेटिक सिग्नल लगने के बाद रन-थ्रू ट्रेनों को बार-बार सिग्नल पर रुकने की आवश्यकता कम होगी, जिससे उनका संचालन अधिक तेज और सुरक्षित हो सकेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था से ट्रेनों की समयबद्धता में सुधार आएगा, रेल यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सफर के दौरान बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दिल्ली-मुरादाबाद रेलवे लाइन पर पिलखुआ-कुचेसर स्टेशन के बीच में ऑटोमेटिक सिग्नल का कार्य चल रहा है। यह एक आधुनिक रेलवे सिग्नल प्रणाली है, जो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के, ट्रेन की मौजूदगी के आधार पर अपने आप रंग बदलती है। इसका मुख्य उद्देश्य ट्रेनों की सुरक्षा को बढ़ाना और कम समय में अधिक ट्रेनों का संचालन करना है। हालांकि आने वाले समय इससे यात्रियों को फायदा तो मिलेगा। एसएस जीआर मीना ने बताया कि अमरोहा सर्किल में भी ऑटोमेटिक सिग्नल लगाए जाएंगे। इसमें रन-थ्रू ट्रेनों को अपने आप ही सिग्नल मिलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed