{"_id":"691a35aba8d9ba28fd017970","slug":"atul-maheshwari-scholarship-exam-students-show-enthusiasm-for-a-brighter-tomorrow-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-151638-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा : सुनहरे कल के लिए छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा : सुनहरे कल के लिए छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह
Mon, 17 Nov 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 17 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के हाशमी गर्ल्स पीजी कॉलेज के अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा छूटने के बाद जाते छात्र
अमरोहा। भविष्य के सुनहरे सपने संजोए रविवार को विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा लिया। जीवन में कुछ कर गुजरने का जज्बा लेकर छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ अपना इम्तिहान दिया। जिले में हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही बच्चों की कतार लगने लगी थी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को हाशमी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में जिले के राजकीय माध्यमिक और अन्य सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए नौ बजे से ही विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखा गया। छात्रवृत्ति की उम्मीद में सुनहरे कल का सपना संजोए हुए विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
साढ़े दस बजे से केंद्र के भीतर प्रवेश देना शुरू किया गया। डेढ़ घंटे की परीक्षा में ओएमआर शीट पर परीक्षा देना विद्यार्थियों के लिए नया अनुभव रहा। परीक्षा देकर आए विद्यार्थी काफी खुश दिखाई दिए तथा एक दूसरे साथियों से प्रश्नपत्र को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। प्राचार्या डॉ. रिजवाना कुलसुम के निर्देशन में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कक्ष निरीक्षक की भूमिका निभाई। परीक्षा में जिला मुख्यालय के अलावा मंडी धनौरा, गजरोला हसनपुर क्षेत्र से विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
इनका रहा योगदान
केंद्र अधीक्षक डॉ. रिजवाना कुलसुम, सहायक केंद्र अधीक्षक डॉ. आसिफ अली, डॉ. खिजर हयात, डॉ. बबीता सिंह, सलमान अब्बासी, नूर मोहम्मद, डॉ. नीलम रस्तोगी, मोहम्मद रिजवान, कावेंद्र सिंह, खतीब फातिमा, डॉ. रूबी, नसीम अहमद, मोहम्मद दिलनवाज, अलीशा परवेज, गुलअफशा आदि का योगदान रहा।
-- --
बोले परीक्षार्थी
अमर उजाला की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल होना खुशी बात है। इससे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में खुद को परखने का मौका भी मिला है। पेपर ठीक हुआ है। - राहुल, कक्षा- 9
-- -
अमर उजाला की ओर से आयोजित हुई यह परीक्षा बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए इस परीक्षा से बहुत कुछ सीखने को मिला। पेपर भी ठीक हुआ है। - उपासना, कक्षा- 9
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में अधिकांश सवाल पाठ्यक्रम पर ही आधारित थे। इसी वजह से सवालों को हल करने में अधिक परेशानी नहीं हुई। छात्र हित में अमर उजाला ही अच्छी पहल है। - अनम, कक्षा- 10
-- -
अमर उजाला की ओर से मेधावियों को आर्थिक सहयोग करने की यह पहल बेहद सराहनीय है। परीक्षा का पूरा पैटर्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही था जिससे आने वाले समय में प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने का अनुभव भी मिला। पेपर भी ठीक हुआ है। - हिमांशी, कक्षा- 11
-- -
परीक्षा के लिए आवेदन के समय से ही इसके लिए तैयारी शुरू कर दी थी। सिलेबस से जुड़े सवाल ही पूछे गए थे। सामान्य ज्ञान के सवाल भी थे। सभी सवालों को हल किया है। परीक्षा को लेकर अनुभव अच्छा रहा है। - युवराज, कक्षा- 11
अमर उजाला द्वारा आयोजित यह परीक्षा मेधावी बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करती है। इस तरह की परीक्षाओं को खुद का आकलन करने का मौका भी मिलता है। ओएमआर शीट पर परीक्षा देना सुखद अनुभव रहा। - नेहा, कक्षा - 12
-- -- -- -- --