फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempted murder of married woman, case registered by brother-in-law for molesting her

Amroha News: विवाहिता की हत्या की कोशिश देवर ने की छेड़खानी, केस दर्ज

Sat, 11 Oct 2025 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Oct 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder of married woman, case registered by brother-in-law for molesting her
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या करने की कोशिश की। आरोप है कि देवर छेड़खानी करता है। ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अमरोहा निवासी कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी दो साल पहले नगर के ही एक मोहल्ले में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ की थी। आरोप है कि विवाहिता का देवर उसके साथ छेड़खानी करता है। विवाहिता का सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति कंप्यूटर पर महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता है। महिलाओं को ब्लैकमेल करके मोटी रकम वसूलता है।
विज्ञापन


विवाहिता के पास एक साल का बेटा भी है। दोबारा गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट करके गर्भपात करा दिया। ससुराल वालों ने विवाहिता को गले में रस्सी डालकर जान से मारने की कोशिश की। विवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो 5 जून को मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता मायके में रहती है। 7 सितंबर को विवाहिता मायके में अकेली थी तो ससुराल वाले घर में घुस आए व मारपीट की। भीड़ जमा होने पर आरोपी भाग गए। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में पति, देवर व सास-ससुर और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार लोगों पर एफआईआर

डिडौली (अमरोहा)। दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न व मारपीट करने में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जोया निवासी गिरीश चंद्र गुप्ता ने बेटी रिंकी उर्फ रितिक की शादी 12 दिसंबर 2024 को गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार निवासी राहुल गुप्ता से की थी। आरोप है कि दहेज में दस लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले रिंकी को प्रताड़ित करते है। कई बार उसके साथ मारपीट भी की। 29 अगस्त की रात को मारपीट कर रिंकी को घर से निकाल दिया। रिंकी ने गाजियाबाद पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने ससुराल वालों का शांति भंग में चालान कर दिया था। फिलहाल विवाहिता मायके में रहती है। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में विवाहित रिंकी उर्फ रितिक की शिकायत पर राहुल गुप्ता, हेमलता, रजनी और विजय गोपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed