{"_id":"68a4ebc5717209412200ee7d","slug":"attempt-to-play-dj-in-ramdol-procession-without-permission-organizers-beaten-up-when-opposed-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145973-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बिना अनुमति रामडोल शोभायात्रा में डीजे बजाने की कोशिश, विरोध पर आयोजकों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बिना अनुमति रामडोल शोभायात्रा में डीजे बजाने की कोशिश, विरोध पर आयोजकों से मारपीट
Wed, 20 Aug 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रामडोल शोभायात्रा में बिना अनुमति डीजे बजाने से मना करने पर बाहरी युवकों ने आयोजकों से मारपीट की। उन्हें गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। मनमानी करते हुए सड़क पर डीजे के वाहनों को तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। शोभायात्रा का माहौल खराब करके शांतिभंग करने की कोशिश की। पुलिस ने तीन नामजद और 70 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस वीडियो फोटो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन 17 अगस्त को शहर में रामडोल शोभायात्रा निकल गई थी। श्रीधार्मिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने इस बार शोभायात्रा में डीजे बनाने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन शाम करीब पांच बजे देहात थानाक्षेत्र के प्रेम बिहार निवासी मनवीर, पिलाक कॉलोनी निवासी रितिक शर्मा, कांठ रोड निवासी रॉबिन शर्मा व 60-70 अज्ञात युवक बड़ा डीजे लेकर टीपी नगर चौकी के पास आ गए। यह लोग डीजे लेकर बिना अनुमति शोभायात्रा में घुसने लगे।
कमेटी के अध्यक्ष और आयोजकों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां दीं। मारपीट करने लगे। माहौल खराब करने के इरादे से हंगामा किया। जबरदस्ती डीजे बजाने की धमकी दी। आरोपियों ने शोभायात्रा मार्ग पर डीजे वाहन को तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि मामले में मनवीर, रितिक शर्मा, रॉबिन शर्मा और उनके 60-70 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।