फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to occupy the house by preparing fake documents

Amroha News: मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जे का प्रयास

Sat, 22 Feb 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 22 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Attempt to occupy the house by preparing fake documents
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के तकिया हुसैन में स्थित एक मकान पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया। वहीं, मकान पर कब्जा करने के मकसद से फर्जी दस्तावेज भी तैयार कराए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तकिया हुसैन नगर निवासी हासिम ने कोर्ट में याचिका दायिर की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि गाटा संख्या 2339 पर क्षेत्रफल 0.2670 हैक्टेयर भूमि है। जिस पर पुराने समय से एक मकान का निर्माण है। पीड़ित ने बताया कि उक्त भूमि का आरोपी अहसान, फैजान, इरफान और इमरान ने फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा करा लिया। इस पर गाटा संख्या भी नहीं लिखा। पीड़ित का आरोप है कि 28 दिसंबर को चारों आरोपी एकत्र होकर आए और मकान पर कब्जा करने के मकसद से अभद्रता करने लगे, विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी और जेब में रखी ढाई हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद पीड़ित ने मजबूरी में न्यायालय का सहारा लिया और आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि नगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ संबंध धाराओ में रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article