फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to make illegal cut on the highway

हाईवे पर अवैध कट बनाने का प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

हाईवे के किनारे दुकान लगाए लोगों ने अपनी सुविधा के लिए एनएचआई द्वारा लगाई गई रेलिंग काट कर अवैध कट बना लिया।क्योंकि इससे हाईवे पर हादसे का अंदेशा बना रहता है।हाईवे पर बने नाले पर डाली गई स्लैब को पार करने के लिए उस पर मिट़्टी डालकर अवैध रूप से रास्ता बना दिया गया।

विज्ञापन
Attempt to make illegal cut on the highway

विस्तार

हाईवे के किनारे दुकान लगाए लोगों ने अपनी सुविधा के लिए एनएचआई द्वारा लगाई गई रेलिंग काट कर अवैध कट बना लिया। अवैध कट से वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई। जानकारी होने पर एनएचआई कर्मियों ने मिट्टी हटाकर रास्ते को बंद किया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

घटना दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर रोडवेज बसों के लिए अनुबंधित होटल के सामने दिल्ली से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों की लेन की है। थाना पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के रूट पेट्रोलिंग अफसर खुर्रम नवाज ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि हाईवे पर दोनों साइड में रेलिंग बनाई गई है। जिससे हाईवे पर बीच से कोई भी वाहन या व्यक्ति न आ सके। क्योंकि इससे हाईवे पर हादसे का अंदेशा बना रहता है। हादसे हो भी चुके हैं। अचानक आ जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने चौड़ीकरण के बाद हाईवे पर रेलिंग लगवाई है लेकिन, दुकानदारों ने एक होटल के सामने अवैध रूप से रास्ता बनाने की कोशिश की। इधर पांच मीटर की लंबाई में लोहे की रेलिंग को काट दिया गया। हाईवे पर बने नाले पर डाली गई स्लैब को पार करने के लिए उस पर मिट़्टी डालकर अवैध रूप से रास्ता बना दिया गया। अवैध कट निर्माण की सूचना पर पहुंचे पेट्रोलिंग अफसर रास्ते को बंद कराया। चोरी से रेलिंग काटने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed