फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to burn married woman alive when dowry demand was not met

Amroha News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Attempt to burn married woman alive when dowry demand was not met
अमरोहा।
विज्ञापन

ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की। जान से मारने की नीयत से महिला को कमरे में बंद कर आग लगा दी। गनीमत रही कि महिला बच गई। आरोप है कि जेठ ने महिला से छेड़खानी की। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डिडौली क्षेत्र के गांव निवासी किसान की बेटी और उसके ससुराल वालों में विवाद चल रहा है। इस मामले में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। विवाहिता के पति ने दूसरी शादी कर रखी है। आरोप है कि 11 सितंबर 2024 को जेठ ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। मामले में विवाहिता ने एसपी कार्यालय में शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की। 11 अक्तूबर 2024 को समाज के लोगों ने विवाहिता को उसकी ससुराल भेज दिया।
विज्ञापन

चार दिसंबर 2024 की सुबह 8:30 बजे जेठ ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। इसके बाद छह दिसंबर 2024 की रात नौ बजे ससुराल वालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर पेट्रोल छिड़कर आग लगाकर जान से मारने की कोशिश की। इस दौरान किसी तरह विवाहिता ने कमरे से निकलकर जान बचाई और मामले की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed