फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attempt to block highway in Gajraula, workers gather outside factory, causing commotion

Amroha News: गजरौला में हाईवे जाम की कोशिश, फैक्टरी के बाहर जुटे मजदूर, हंगामा

Sat, 18 Apr 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 18 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Attempt to block highway in Gajraula, workers gather outside factory, causing commotion
गजरौला (अमरोहा)। नोएडा में बवाल के बाद जिले में अलर्ट के बीच गजरौला में शुक्रवार को यूएस फूड फैक्टरी के बाहर श्रमिकों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की। वेतन कम मिलने समेत अन्य मांगों को लेकर बड़ी संख्या में श्रमिकों ने फैक्टरी के बाहर सुबह करीब 10 बजे एकत्र होकर अचानक प्रदर्शन शुरू कर दिया और हाईवे जाम करने की कोशिश की। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एसडीएम और सीओ ने स्थिति को संभालते हुए श्रमिकों से बातचीत की और उन्हें शांत कराया। प्रशासन के हस्तक्षेप के करीब एक घंटे बाद 11 बजे स्थिति सामान्य हो गई और किसी बड़े टकराव से बचाव हो गया।
विज्ञापन


घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें श्रमिकों की भीड़ सड़क पर उतरती दिखाई दे रही थी। हालांकि, कुछ ही समय बाद यह वीडियो संबंधित प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में नोएडा में कम वेतन को लेकर श्रमिकों द्वारा किए गए उग्र प्रदर्शन के बाद से प्रदेशभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वहां श्रमिकों ने वाहनों में आगजनी, फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ और पुलिस पर पथराव तक किया था। इसके बाद हरियाणा के पलवल में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन देखने को मिले, जिससे प्रशासन की चिंता और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में गजरौला को लेकर भी सोशल मीडिया पर आंदोलन की एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदर्शन की बात कही गई थी। यह सूचना मिलते ही अमरोहा प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। जिले की 30 से अधिक बड़ी फैक्ट्रियों के बाहर एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात किए गए और अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने फैक्ट्रियों में पहुंचकर प्रबंधन और श्रमिकों के बीच संवाद कराया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने पूरे जिले को चार सुपर जोन, 12 जोन और 73 सेक्टरों में विभाजित कर दिया। सुपर जोन की जिम्मेदारी संबंधित एसडीएम को, जबकि जोन और सेक्टर की जिम्मेदारी अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी गई। अधिकारियों ने फैक्ट्रियों में पहुंचकर प्रबंधन और श्रमिकों के बीच संवाद कराया, जिससे किसी भी तरह के विवाद को समय रहते सुलझाया जा सके। इसके अलावा अमरोहा से करीब 50 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था के तहत नोएडा भेजा गया है, ताकि वहां भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके। फिलहाल, गजरौला में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। एएसपी अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या को लेकर सीधे प्रशासन से संपर्क करें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed