{"_id":"6a149c2445f5634cd20b4d59","slug":"attacked-after-entering-the-house-for-protesting-against-molestation-of-a-student-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164479-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: छात्रा से छेड़खानी का विरोध करने पर घर में घुसकर हमला
Tue, 26 May 2026 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। छात्रा से छेड़खनी का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर कारोबारी के परिवार से मारपीट की। महिलाओं से अभद्रता और जानलेवा हमला किया गया। मामले में सीजेएम के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शहर के एक मोहल्ले में कारोबारी की परिवार रहता है। उनकी बेटी एक निजी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि स्कूल आते-जाते समय इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद अथर उसका पीछा कर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और रास्ते में छात्रा की फोटो भी मोबाइल से खींचता है। परेशान होकर उन्होंने बेटी की पढ़ाई बंद करा दी, लेकिन आरोपी घर के आसपास चक्कर लगाता रहा।
इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की गई, जिससे वह और अधिक रंजिश मानने लगा। 5 मार्च की रात करीब 10:45 बजे मोहम्मद अथर, फरहान उर्फ नन्हे, मोहम्मद उमेर उर्फ शब्बू, फुरकान समेत चार-पांच अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दरवाजा खुलते ही सभी लोग जबरन घर में घुस आए और छात्रा को जबरन ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा की बहन के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपियों ने कारोबारी और उनके बेटे को भी बुरी तरह पीटा। आरोप है कि फुरकान ने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मामले में अमरोहा नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जहां पुलिस ने मेडिकल परीक्षण तो कराया लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं की। लिहाजा कारोबारी ने न्यायालय की शरण ली। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर मोहम्मद अथर, फरहान उर्फ नन्हे, मोहम्मद उमेर उर्फ शब्बू, फुरकान और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।