फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attack on shopkeeper returning after closing shop, firing from pistol

Amroha News: दुकान बंद कर लौट रहे दुकानदार पर हमला, तमंचे से फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Attack on shopkeeper returning after closing shop, firing from pistol
अमरोहा। देहात क्षेत्र में दुकान बंद कर घर लौट रहे दुकानदार को रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। तमंचे से गोली चला दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कांकर सराय निवासी जफर शेख बृहस्पतिवार की रात दुकान बंद करके अमरोहा की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में फहीमउद्दीन, रिजवान और रिहान ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। फहीमउद्दीन के हाथ में तमंचा था, जबकि रिजवान और रिहान डंडा तथा धारदार हथियार लिए हुए थे। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इसी दौरान फहीमउद्दीन ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जफर शेख ने बताया कि शोर सुनकर उनका भाई मौके पर उन्हें बचाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed