{"_id":"580f9f214f1c1bcf75bc3768","slug":"attack-at-police-in-hasanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम को घेर कर पथराव, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीम को घेर कर पथराव, सिपाही घायल
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के कालाशहीद मुखबिरी के आरोप में युवक का अपहरण करने की कोशिश की गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो, आरोपियों दुस्साहस दिखाते पुलिस टीम को घेर लिया और पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया गया।
कोतवाल की मौजूदगी में ही पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई की गई। पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही सीओ अतिरिक्त फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पथराव कर रहे लोगों को पुलिस कर्मियों ने खदेड़ते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला लालबाग निवासी अल्ताफ पुत्र रईस अहमद सोमवार की शाम को अपनी ससुराल मोहल्ला कुरैशियान गया था। रात करीब नौ बजे वह मोहल्ले में ही स्थित एक चबूतरे पर बैठा था।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान करीब बीस पच्चीस लोग आए और हथियारों के बल पर अल्ताफ पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए अपहरण करने की कोशिश करने लगे। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने अल्ताफ को आरोपियों से छुड़ाने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की गई। मौके पर भीड़ को देखकर आरोपी अल्ताफ को छोड़कर फरार हो गए।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस को जानकारी मिली कि युवक का अपहरण करने वाले आरोपी मोहल्ला काला शहीद में मौजूद है। इसके बाद कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया पुलिस टीम के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, तो पुलिस के मुताबिक वहां आरोपियों के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया और पुलिस पर सीधा हमला करते हुए पुलिस की गाड़ी पर पथराव करना शुरू कर दिया।
दबंगों ने दुस्साहस दिखाते हुए कोतवाल के सामने ही पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की। पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही सीओ ओमपाल सिंह अतिरिक्त फोर्स के साथ देर रात मौके पर पहुंच गए। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की एक इंडीवर गाड़ी व मैक्स को भी कब्जे में ले लिया और कोतवाली लाया गया। पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया, साथ ही सिपाही विमल भी पत्थर लगने से घायल हो गया।