फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attachment notice pasted on the house of absconding accused in Rashid murder case

Amroha News: राशीद हत्याकांड के फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Wed, 11 Feb 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 11 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted on the house of absconding accused in Rashid murder case
डिडौली (अमरोहा)। न्यायिक कर्मी राशिद हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी नवाजिश के घर पर डिडौली पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। साथ ही पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुनादी कराई और दस दिन के भीतर न्यायालय में पेश होने के लिए कहा है। इसके बाद पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

अमरोहा के मोहल्ला नल निवासी सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में क्लर्क राशिद को 11 जनवरी को कार से मुरादाबाद के गांव पट्टी रिश्तेदारी में जा रहे थे। पत्नी रुखसार, तीन मासूम बच्चे (दो बेटे, एक बेटी), भतीजे सलमान भी कार में सवार थे। कार बंबूगढ़ से आगे पथकोई-हुसैनपुर की पुलिया के पास पीछे से आ रहा दोपहिया वाहन गलत दिशा से ओवरटेक करते समय कार से छू गया था। इससे भड़के दोपहिया सवारों ने फोन से अन्य लोगों को बुला लिया और तीन किमी पीछा करके कार रुकवा ली थी। कार चला रहे राशिद को बीवी-बच्चों के सामने बाहर खींचकर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

घटना में हुसैनपुर गांव का रहने वाला कलीम मुख्य आरोपी था। पुलिस ने कलीम की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद 12 घंटे के भीतर पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कलीम पैर में गोली लगी थी। इससे पहले पुलिस नामजद आरोपी शान को जेल भेज दिया था। घटना में शामिल असमोली थानाक्षेत्र के इटायला माफी गांव का रहने वाले नवाजिश की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस का दावा है कि नवाजिश ही मुख्य आरोपी कलीम को अपनी बाइक पर बैठाकर घटना पर पहुंचा था। नवाजिश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए कलीम का बहनोई है और संभल जनपद के असमोली थानाक्षेत्र के इटायला माफी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed