{"_id":"6acbf5ba2a11ce8b4a0d3d4f","slug":"trees-fell-on-33-kv-line-due-to-strong-winds-and-rain-power-supply-disrupted-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-175297-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तेज आंधी-बारिश से 33 केवी \nलाइन पर गिरे पेड़, बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तेज आंधी-बारिश से 33 केवी लाइन पर गिरे पेड़, बिजली ठप
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार की शाम मौसम में अचानक आए बदलाव के बाद तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण विद्युत उपकेंद्र दाऊद सराय के अंतर्गत आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गए, जिससे बिजली के तार और लाइन क्षतिग्रस्त हो गए। इससे संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
अचानक बिजली गुल होने से क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जोया और डिडौली क्षेत्र में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की टीम खराबी को दूर करने में जुट गई है। निगम के कर्मचारी प्रभावित लाइन का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। पेड़ों के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत तारों और अन्य प्रभावित हिस्सों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। तेज आंधी और बारिश के बाद विद्युत लाइनों को दुरुस्त करना निगम के कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसके बावजूद बिजली निगम की टीम युद्ध स्तर पर काम कर रही है, जिससे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सके।
बिजली निगम के एसडीओ शिवकिशोर का कहना है कि दाऊद सराय विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत 33 केवी लाइन की मरम्मत का कार्य जारी है। निगम की टीम लाइन ठीक कर रही है। कई स्थानों पर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।