फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Impact of contractual employees' strike on the Jan Arogya Mela

Amroha News: संविदा कर्मचारियों की हड़ताल का जन आरोग्य मेले पर असर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Impact of contractual employees' strike on the Jan Arogya Mela
अमरोहा। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकांश केंद्रों पर ताले लटके रहे तो कहीं फार्मासिस्ट ही बैठे मिले। इससे मरीजों को परेशानी हुई। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने सभी पीएचसी खुली रहने और चिकित्सकों से दवा वितरण कराने का दावा किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारी हड़ताल पर हैं। ज्यादातर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने गए हैं, जबकि जिले में मौजूद कर्मचारियों ने भी काम नहीं किया। जिले की 36 पीएचसी पर हर रविवार जन आरोग्य मेला लगता है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि संगठन की पांच प्रमुख मांगें हैं। इनमें नियमितीकरण या समान कार्य-समान वेतन, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ व एचआर का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण नीति और अनुकंपा नियुक्ति शामिल हैं। कर्मचारियों ने सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी में चिकित्सकों सहित करीब 850 संविदा कर्मी तैनात हैं। सीएचओ और एएनएम भी हड़ताल पर हैं। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि जहां चिकित्सकों की जरूरत थी, वहां डॉक्टर भेजकर दवाओं का वितरण कराया गया।
.....

हसनपुर पीएससी पर नहीं लगा आरोग्य मेला
हसनपुर। नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हर रविवार को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला इस बार नहीं लग सका। संविदा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गईं और दवाओं का वितरण भी नहीं हो सका।


रविवार को इलाज की उम्मीद में दूर-दराज से कई मरीज अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन काउंटर बंद मिलने और दवा न मिल पाने के कारण उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पीएचसी प्रभारी डॉ. अक्षय नागर केंद्र पर उपस्थित मिले। पीएचसी प्रभारी डॉ. अक्षय नागर ने बताया कि अस्पताल का अधिकांश स्टाफ हड़ताल पर है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाएं और चिकित्सीय कार्य प्रभावित हुए हैं। कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद ही व्यवस्थाएं पूरी तरह सामान्य हो सकेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed