{"_id":"619017e8c92061447201abc3","slug":"ats-team-reached-tigri-mela-jpnagar-news-mbd40935288","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिगरी मेले में पहुंची एटीएस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिगरी मेले में पहुंची एटीएस की टीम
विज्ञापन
अमरोहा के तिगरी गंगा मेले में मेले लग रहीं दुकानें और झूले। संवाद
- फोटो : CITY
गजरौला(अमरोहा)। तिगरी मेला में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) की एक टीम मेले में पहुंच गई है। इसके अलावा एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा राहत बल) की एक कंपनी भी तैनात की गई है। बम डिस्पोजल टीम ने डेरा जमा दिया है।
कार्तिक पूर्णिमा पर अमरोहा के तिगरी धाम में भव्य मेले का आयोजन शुरू हो गया है। हर साल 15 से 20 लाख श्रद्धालु स्थान करते है। इस बार 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। यहां हजारों परिवार तंबू तानकर रहते हैं। पश्चिम यूपी के एतिहासिक मेले में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा किसी चुनौती से कम नहीं है। लेकिन हरके चुनौती से निबटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने कड़े बंदोबस्त किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से तिगरी मेले पर भारी तादात में फोर्स तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एटीएस की एक टीम शनिवार की शाम मेले में पहुंच गई है। एक टीम राष्ट्रीय आपदा राहत बल और बम डिस्पोजल की एक टीम ने मेले में डेरा जमा दिया है।
एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कोताही नहीं बरतने की नसीहत दी है। मेले में एटीएस की टीम के पहुंचने की पुष्टि मेला प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार त्यागी ने की है।