फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ATM card placed in front of the phone's camera and blew 24 thousand

फोन के कैमरे के सामने रखवाया एटीएम कार्ड और उड़ा लिए 24 हजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
ATM card placed in front of the phone's camera and blew 24 thousand
साइबर ठगों ने मोबाइल फोन के कैमरे के सामने एटीएम कार्ड रखवा कर शिक्षक के खाते से 24 हजार रुपये उड़ा लिए। संदेश मिलने के शिक्षक के होश उड़ गए। उन्होंने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमरोहा के रजाकपुर गांव में इमरत सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे महिपाल सिंह निजी स्कूलों में शिक्षक हैं। उन्होंने दो दिन पहले नामचीन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के माध्यम से मोबाइल का कवर बुकिंग किया था। गुरुवार की शाम कवर उनके घर पहुंच गया, लेकिन जो कवर महिपाल सिंह ने ऑनलाइन बुकिंग किया था, उसकी जगह दूसरा कवर पार्सल किया गया था। लिहाजा महिपाल सिंह ने नामचीन कंपनी की वेबसाइट से मिले हेल्पलाइन नंबर फोन करके मामले की शिकायत दर्ज कराई। तभी फोन पर बात बात करने वाले व्यक्ति ने अपने सीनियर अधिकारी से बात कराना बताकर किसी दूसरे को फोन दे दिया। जिसके बाद युवक ने शिक्षक को वीडियो कॉल कर एटीएम कार्ड मोबाइल फोन के कैमरे के सामने रखने की बात कही। जैसे ही महिपाल सिंह ने अपना एटीएम कार्ड मोबाइल फोन कैमरे के सामने रखा, तभी उनके खाते से 24 हजार 424 रुपये कट गए। फोन पर संदेश मिलने के बाद महिपाल के होश उड़ गए। शुक्रवार को महिपाल सिंह ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। अब मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed