फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   atal jayanti celebrated

देश की सुरक्षा के लिए परमाणु परीक्षण कराने का श्रेय वाजपेयी को: जिला प्रभारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
atal jayanti celebrated
अमरोहा। भाजपाइयों ने धूमधाम से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। जोया रोड स्थित कार्यालय में जिला प्रभारी और पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री विकास अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे। वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे।
विज्ञापन

भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने लंबे समय तक राष्ट्रधर्म, पाञ्चजन्य और वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया। जिलाध्यक्ष डॉ. ऋषि पाल नागर ने कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न देशों की संभावित नाराजगी से विचलित हुए बिना उन्होंने अग्नि-दो और परमाणु परीक्षण कर देश की सुरक्षा के लिए साहसी कदम उठाए। इस दौरान सत्यवीर सिंह मलिक, पूरन सिंह सैनी, राकेश वर्मा, राम सिंह सैनी, प्रेम सिंह सैनी, विजय पांडे, सुभाष सैनी, विनोद सैनी, कृष्ण कुमार, राहुल चौहान, रोहताश दिवाकर, राजीव चौहान, राजेश आर्य, विनोद मौर्य, मुकेश सक्सेना अभिनव मदान आदि रहे। इनके अलावा भाजपा नेता दिनेश सैनी के कैंप कार्यालय में जयंती मनाई गई। इस दौरान एनके गर्ग, महिपाल गुर्जर, तिलकराज सिंह, राकेे सैनी, महेश सैनी, अरशी, यासमीन फातिमा, फरहा आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed