{"_id":"64765f3d4e77c2d6490b7034","slug":"assets-worth-rs-73-lakh-attached-to-two-gangster-accused-jpnagar-news-c-15-1-160267-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गैंगस्टर के दो आरोपियों की 73 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गैंगस्टर के दो आरोपियों की 73 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क
Wed, 31 May 2023 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 31 May 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। डीएम बीके त्रिपाठी और एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर नौगांवा सादात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की 73 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है।
नौगांवा सादात तहसीलदार अर्चना शर्मा और इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी मंगलवार को कस्बा के मोहल्ला हाता में पुलिस बल के साथ पहुंचे। यहां रहने वाले गोकशी व गैंगस्टर एक्ट के आरोपी कमाल और मुकीम की संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी। इससे पहले ढोल बजाकर मोहल्ले में मुनादी कराई गई। सीओ सतीश पांडेय ने बताया कि आरोपी कमाल का मकान कुर्क किया गया है, जिसकी कीमत 38 लाख रुपये है। वहीं दूसरे आरोपी मुकीम के कुर्क किए गए मकान की कीमत लगभग 35 लाख रुपये है।