फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ASP gathered information in the matter of breaking Ambedkar's statue

आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के मामले में एएसपी ने जुटाई जानकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
ASP gathered information in the matter of breaking Ambedkar's statue
अमरोहा। क्षेत्र के गांव फूलपुर में अराजक तत्वों द्वारा आंबेडकर के प्रतिमा तोड़ने के मामले में सच्चाई जानने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला रहरा थाना पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र के दोनों पक्षों के गणमान्य लोगों को थाने में बुलाकर उनके साथ बैठक की और बारीकी से घटना के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व क्षेत्र के गांव फूलपुर में अराजक तत्वों द्वारा आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी गई थी। मामले में गांव के ही 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसी प्रकरण में बारीकी से जांच पड़ताल के लिए सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ला एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठ ठाकुर ने थाने में दोनों पक्षों के लोगों के साथ बैठकर वार्ता की। एक पक्ष के लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की तो वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच के बाद ही सही दोषियों के नाम सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की बात रखी। एएसपी ने लोगों को समझाया कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखें। दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जिसने भी अपराध किया है उसे छोड़ा नहीं जाएगा। उधर, हसनपुर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने गांव धौरिया के ग्रामीणों को बुलाकर बैठक की और कहा कि आंबेडकर के बोर्ड पर कालिख पोतने के मामले में दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। लोगों से पूछा कि गांव के उन लोगों के नाम बताए जाएं। जिन लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोती है। गांव में शांति व्यवस्था बनाई जाए। पुलिस किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed