फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ASM Inter College and SKM Inter College Kuankheda champions in senior category

Amroha News: सीनियर वर्ग में एएसएम इंटर कॉलेज व एसकेएम इंटर कॉलेज कुआंखेड़ा चैंपियन

Thu, 16 Oct 2025 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 16 Oct 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
ASM Inter College and SKM Inter College Kuankheda champions in senior category
अमरोहा। तीन दिवसीय विद्यालयीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को मिनी स्टेडियम राजकीय इंटर कॉलेज हो गया। समारोहा में विजेताओं को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग अंडर-19 में एएसएम इंटर कॉलेज खाता व बालिका वर्ग अंडर-19 में एसकेएम इंटर कॉलेज कुआंखेड़ा चैंपियन बना। अंडर-17 बालक वर्ग में सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर व बालिक वर्ग में शहीद भगत सिंह देहरा कादर बक्श विजेता बने। सबजूनियर के अंडर-14 के बालक वर्ग में श्री गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज पीपली तगा व बालिका वर्ग में सिख इंटर कॉलेज नारंगपुर विजेता बना। व्यक्तिगत चैंपियनशिप अंडर-19 बालक वर्ग में निशांत, हिमांशु, सोनू व बालिका वर्ग में ज्योति, विजयलक्ष्मी, अंडर-17 के बालक वर्ग में शिव कुमार व बालिका वर्ग में छाया व प्रीत सिंह संधू और अंडर-14 के बालक वर्ग में पनेसर, बालिका वर्ग में जाह्नवी यादव जीती।
विज्ञापन

शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेल में प्रतिभाग करना हमारे हाथ है लेकिन परिणाम हमारे हाथ में नहीं होता। अपना शत प्रतिशत देने का प्रयास करें। खेलाें हार-जीत मायने नहीं रखती। प्रतिभाग करके हम प्रयास तो कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रहीं धूम
समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दीं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार वर्मा एवं कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर जीपी सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह, जिला खेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह व खेल मीडिया प्रभारी डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद के नौ संकुलों में अमरोहा, कोठी खिदमतपुर, बादशाहपुर, धनौरा, गजरौला, हसनपुर, गंगेश्वरी, बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान ललित कुमार, बसंत सारस्वत, नरेश सिद्धू, चारू शर्मा, जयपाल सिंह, एमपी शर्मा, गुरनाम सिंह, डॉ. जमशेद कमाल, आदिल कुमार अब्बासी, डॉ. धर्म सिंह, विजयपाल सिंह यादव, संजीव कुमार, चंद्रपाल सिंह, मदनपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed