फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   As much as the prophets are yours, so much of the prophets are ours: Krishnam

नबी जितने तुम्हारे हैं, नबी उतने हमारे हैं : आचार्य कृष्णम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
As much as the prophets are yours, so much of the prophets are ours: Krishnam
उझारी। उर्स ए दाउदिया के ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया। नामचीन शायरों ने कलाम पेशकर वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम और विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पति चौधरी बुद्धन ने मुशायरे में शमा रोशन करके आगाज किया।
विज्ञापन

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपना कलाम पेश करते हुए कहा कि समझकर तुम उन्हें अपना फकत तक्सीम मत करना, नबी जितने तुम्हारे हैं नबी उतने हमारे हैं। माजिद देवबंदी ने कलाम पेश करते हुए कहा कि किस तरह हम जाएंगे अपने खुदा के सामने, जब वफादारी ना होगी मुस्तफा के सामने। अल्ताफ जिया, हाशिम फिरोजाबादी, अज्म शाकरी आदि ने नात- ए- पाक पढ़ी। उसके बाद गजल के दौर की शमा रोशन शबाहत अली उर्फ मास्टर शब्बू ने की। शरफ नान पारवी ने अपना कलाम पेश करते हुए कहा कि हजार आफतों से बचे रहते हैं वो, जो सुनते ज्यादा हैं कम बोलते हैं। ताहिर फराज ने अपना कलाम पेश करते हुए कहा कि सभी ने माना के बेहतर नहीं है उनसे कोई, हर एक सदी के हम आला मुफक्किरों से मिले। अल्ताफ जिया ने कहा कि हम लोग नमाजों के भी पाबंद नहीं हैं, और अपनी दुआओं में असर ढूंढ रहे हैं। निकहत अमरोही ने कहा कि अपनी तस्वीर भेज दे मुझको, मैं तुझे बार-बार देखूंगी। शाइस्ता सना ने कहा कि खिलौने की तरह हमारे दिल से खेलने वाले, हमारी बद्दुआ है जा तुझे भी इश्क हो जाए। यहां मुजाहिद चौधरी, रोबिन त्यागी, हकीम चमन, शबाहत अली, नासिर अली एडवोकेट, अलाउद्दीन सैफी, चमन हैदर बाकरी, अब्दुल्ला, अदनान महल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed