फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Aryans Cricket Academy defeated Springfield by two wickets

Amroha News: आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से स्प्रिंगफील्ड को हराया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aryans Cricket Academy defeated Springfield by two wickets
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में आयोजित द्वितीय रुक्मणी अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी और आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। इसमें आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। स्प्रिंगफील्ड की टीम 37.4 ओवर 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के आरिज आलम ने 57 और श्रीयांश यादव ने 34 रन बनाए। आर्यंस क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद सारिक ने तीन और ईशा व अब्दुल सादिक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने 39.2 ओवर में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टीम के राजीव चौहान ने नाबाद 46 व अर्श ने 43 रन बनाएं। स्प्रिंगफील्ड के गेंदबाज देव आर्य ने दो व अक्षत यादव, श्रीयांश यादव, कृष्णा यादव और मोहम्मद अरहम ने एक-एक विकेट लिया। मैच में आर्यंस क्रिकेट एकेडमी ने दो विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच राजीव चौहान को चुना गया। अंपायर अहमद रजा और मोहम्मद सायम रहे जबकि स्कोरर मोहम्मद अरीब रहे। मैच के दौरान सिद्धार्थ मलिक, क्रिकेट कोच बदरूद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक व कोच मौहम्मद हसीन, चमन सिंह, हिमांचल यदुवंशी, महताब आलम, सोनू मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article