{"_id":"615e074e8ebc3edae039fcb1","slug":"arunachal-pradesh-marka-caught-420-boxes-of-liquor-two-smugglers-from-sonipat-arrested-jpnagar-news-mbd405266844","type":"story","status":"publish","title_hn":"रही हरियाणा शराब की 420 पेटी पकड़ीं, सोनीपत के दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रही हरियाणा शराब की 420 पेटी पकड़ीं, सोनीपत के दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
डिडौली पुलिस द्वारा पकड़ी की अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब।
- फोटो : JPNAGAR
डिडौली(अमरोहा)। हरियाणा से गोरखपुर ले जाई जा रही अरुणाचल प्रदेश मार्का अवैध शराब की 420 पेटियां पकड़ लीं। पुलिस ने मौके पर सोनीपत के कैंटर चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। शराब की कीमत बीस लाख से अधिक बताई जा रही है। पूछताछ के बाद पुलिस ने चार तस्करों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पकड़े गए दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी पूनम ने बताया कि डिडौली एसएसआई देवेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार, कांस्टेबल रोहित, शिवांक यादव, रवीश कुमार और रणवीर सिंह मंगलवार को रात्रि गश्त पर थे। तभी उन्होंने मुखबिर की सूचना पर एक कैंटर को रोका लिया। तलाशी के दौरान कैंटर से अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब की 420 पेटी बरामद हुईं। मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी मुकीमपुर थाना राई जिला सोनीपत हरियाणा व अनूप निवासी सरंगथल थाना गुहाना जिला सोनीपत हरियाणा बताया।
पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी का मालिक अलीशेर सैफी निवासी मकान नंबर 58 गली नंबर दो गांव सिरसामी सोनीपत और शराब मालिक दीपक निवासी गढ़ी सोनीपत ने शराब गोरखपुर पहुंचाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
जांच पड़ताल के दौरान गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी पाई गई। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए संदीप और अनूप को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जबकि दोनों मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।