{"_id":"657809e5d3b180e1dd0299b9","slug":"arts-and-commerce-candidates-will-not-get-time-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-10201-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बोर्ड परीक्षा में कला और कॉमर्स के परीक्षार्थियो को नहीं मिलेगा समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बोर्ड परीक्षा में कला और कॉमर्स के परीक्षार्थियो को नहीं मिलेगा समय
विज्ञापन
कला व कॉमर्स के परीक्षार्थियों को नहीं मिलेगा समय
अमरोहा। यूपी बोर्ड द्वारा घोषित किए गए परीक्षा कार्यक्रम में कला एवं कॉमर्स के विषयों में समय नहीं दिया गया है। दोनों संकाय की परीक्षाएं लगातार होने से बच्चों को परीक्षा के बीच में कम ही समय मिल सकेगा। जिसे लेकर छात्रों की चिंता बढ़ी हुई है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा यूपी बोर्ड के लिए जारी किये गए परीक्षा कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं के लिए कला एवं कॉमर्स की परीक्षाएं लगातार रखी गई हैं। वहीं इंटरमीडिएट की अंग्रेजी, अर्थ शास्त्र की परीक्षा भी लगातार होगी। मनोविज्ञान व कंप्यूटर की परीक्षा दोनों पालियों में होगी। 12वीं में मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, भूगोल और इतिहास की परीक्षा का कार्यक्रम भी लगातार ही है। परीक्षा कार्यक्रम लगातार होने तैयारी में लगे छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
-- -- -
परीक्षा को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि बच्चों को परीक्षा के बीच में समय मिलना चाहिए था। तैयारी के लिए शेड्यूल के अनुसार पढ़ाई करें। अभी से तैयारी में जुटेंगे तो मेहनत का फल जरूर अच्छा मिलेगा। -आलोक यादव, कला शिक्षक, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज अमरोहा
विज्ञापन
-- -- -
परीक्षा कार्यक्रम के बीच में बच्चों को अंतराल दिया जाना चाहिए था। समय कम होने के कारण अभी से विषयों को तैयारी करना शुरू कर दें। परीक्षा से पहले एक बार पाठ्यक्रम को दोहरा भी लें। संतुलित समय सारिणी बनाकर बच्चे परीक्षा की तैयारी में लगेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। -पंकज गैरा, कॉमर्स शिक्षक, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज, अमरोहा
-- -- -
परीक्षा कार्यक्रम लगातार होने से थोड़ी परेशानी जरूर होगी। बीच में तैयारी के लिए समय भी कम मिलेगा। परीक्षा कार्यक्रम में बीच में अंतराल देना चाहिए था। -सोनू कुमार, कक्षा 12
-- -
बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। लेकिन बोर्ड के परीक्षा कार्यक्रम ने चौंका दिया है। विषयों को दोहराने के लिए समय दिया जाना चाहिए था। रिकिन, कक्षा 10
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --