फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   arrest

चार लाख रुपये हड़पने को फुफेरे भाई ने की थी अंकुल की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
arrest
गजरौला में अंकुल हत्याकांड का खुलासा करते सीओ सत्येंद्र सिंह। - फोटो : GAJRAULA
गजरौला(अमरोहा)। पांच माह पूर्व अंकुल की हत्या रुपयों के विवाद के चलते की गई थी। पुलिस के मुताबिक उसी के फुफेरे भाई ने चार लाख रुपये हड़पने के लिए गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था और साक्ष्य मिटाने के लिए शव तालाब में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर आरोपी को पकड़ लिया। उसका संबंधित धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर थाने में आयोजित पत्रकार वार्ता में सीओ सत्येंद्र सिंह ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि सात जून को थाना क्षेत्र के गांव कटाई में ईदगाह के पास वाले तालाब में गांव पूठी निवासी अंकुल पुत्र समरपाल की लाश मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना आया था। इस मामले में मृतक के बहनोई पोरस निवासी गांव एंचवाड़ा डींगर थाना असमोली जिला संभल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने अपनी टीम के साथ घटना का खुलासा कर आरोपी राहुल चौधरी निवासी गांव हाथीपुर थाना डिलारी जिला मुरादाबाद को पकड़ लिया। सीओ के मुताबिक पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंकुल शराबी पीने का शौकीन था। उसने वर्ष 2017 में अपनी चार बीघा भूमि दो लोगों को एक लाख साठ हजार में बेच दी थी। जानकारी होने पर उसके फुफेरे भाई राहुल ने खरीदारों को अपने पास से रकम देकर भूमि वापस करा दी। बाद में राहुल ने उक्त भूमि अपने तथा अपने मामा सोमपाल के नाम करा ली और उसे एक शख्स को आठ लाख में बेच दी। अंकुल उसमें से आधी रकम यानी चार लाख की मांग करता था। इसे लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। इंस्पेक्टर के मुताबिक राहुल ने अंकुल को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। इसी के चलते उसने छह जून की शाम को बहाने से अंकुल को बुलाया और उसे शराब पिलाकर गला घोंटकर मार डाला। बाद में शव को तालाब में डालकर फरार हो गया। खुलासा करने वाली टीम में एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक, एसआई आदेश राठी के अलावा मेघ सिंह, अरुण कुमार, मोहित कुमार, सन्नी मलिक भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed