{"_id":"6843555b3986c057bb04ad04","slug":"army-personnel-and-their-families-were-honoured-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-141353-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सेना के जवानों व उनके परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सेना के जवानों व उनके परिजनों को किया सम्मानित
Sat, 07 Jun 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)।
नगर पंचायत के दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने आयोजित सैदनगली महोत्सव में शुक्रवार को सेना के जवानों व उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुकृति चौधरी, धनौरा पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शरद गर्ग, जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के रहने वाले सेना के सेवानिवृत्त जवानों, उनके परिजनों व वर्तमान में सेना में जवानों को सम्मानित किया गया।
डॉ. अनुकीति ने कहा कि देश की सेवा करने वाले हमेशा सम्मान के हकदार होते हैं। वह रात दिन बाॅर्डर पर खड़े होकर ड्यूटी देते हैं, तभी देश की जनता चैन की नींद सो पाती है। देश के लिए अपनी सेवा देने वाले सेना के जवान देश का गौरव हैं। देश का अभिमान हैं। इस दौरान महोत्सव में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए गए।
बच्चों व बड़ों ने महोत्सव में लगे झूलों का लुत्फ उठाया। इस मौके पर प्रांत गोरक्षा प्रमुख बजरंग दल मेरठ प्रांत हेमंत सारस्वत, सत्यम गुप्ता, सभासद निकेश कुमार राघव, सभासद अमित प्रजापति, सभासद वागेश चौधरी, सभासद भगवत खड़कवंशी, सभासद नीरज कुमार कश्यप, सभासद अमित भाटी, सभासद मेहरबान आदि मौजूद रहे।