फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   areested for viral photo of a girl

युवती के अश्लील फोटो वायरल करने वाला गंगेतर गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
areested for viral photo of a girl
अमरोहा। रिश्ता टूटने पर मंगेतर ने युवती के फोटो से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। युवती से छेड़खानी करने और और जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। मुकदमे में वांछित मंगेतर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर में एक शिक्षक का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी बिहार के युवक से की थी। दोनों परिवारों के बीच रिश्ता भी हो गया था। लेकिन किसी बात को लेकर रिश्ता टूट गया। आरोप था कि मंगेतर ने युवती के कुछ आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। शादी नहीं करने पर और भी बदनाम करने की धमकी दी। युवती के साथ छेड़खानी की और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पीड़िता के शिक्षक पिता की तहरीर पर 15 अक्तूबर 2019 को नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमे में वांछित मोहम्मद आमिर निवासी खानपुर मिलकी थाना तारापुर जनपद मुंगेर बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed