{"_id":"57d9ac7a4f1c1b3c3dd478b4","slug":"aquished-had-been-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबपुर थाने में बिगड़ी शराब तस्कर की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबपुर थाने में बिगड़ी शराब तस्कर की हालत
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से पकड़कर पूछताछ को लाए शराब के तस्कर की रजबपुर थाने में हालत बिगड़ गई। नजारा देखते ही स्टाफ में खलबली मच गई। अर्द्धबेहोशी की हालत में उसे आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घंटा भर तक थानेदार व पुलिस कर्मी बेचैन रहे।
मामले की नजाकत को भांपते हुए डाक्टरों ने बगैर कोई रिस्क लिए उसको मुरादाबाद रेफर कर दिया। वहीं, एसओ ने एक दरोगा व सिपाही की ड्यूटी उसकी देखरेख में लगाई है। पल-पल की जानकारी अफसर अधीनस्थों से ले रहे हैं।
कुछ दिन पहले हाईवे से शराब लदी गाड़ी निकल रही थी। रजबपुर पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया था, लेकिन चालक मौका देखकर भाग निकला था। वाहन की जब तलाशी ली तो उसमें शराब लदी थी। यह शराब तस्करी कर लाई जा रही थी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी थी। चालक व मालिक का सुराग लगाने में जुट गई थी।
विज्ञापन
जांच में पता चला था कि गाड़ी का चालक व मालिक दिल्ली के रहने वाले हैं। बताते हैं कि रात पुलिस ने छापा मारकर गाड़ी के मालिक को धर दबोचा।
सुबह उसको थाने लाई। बताते हैं कि जैसे ही पुलिस ने पूछताछ को तैयारी की वैसे ही उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे देेखते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे थानेदार ने फौरन गाड़ी में डालकर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
डाक्टरों के उपचार से स्थिति में कुछ सुधार हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने भी मसले में कोई रिस्क नहीं लिया। थोड़ी देर बाद ही मुरादाबाद में बेहतर इलाज की बात कहते हुए रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से डाक्टरों ने उसको दूसरे अस्पताल भिजवाकर अपना पीछा छुड़ाया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पूरन सिंह निवासी कुतुब विहार दिल्ली बताया है।
सीने में दर्द की शिकायत थी। उसका प्राथमिक इलाज किया गया। जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है और न ही जांच की सुविधा। इसलिए उसे मुरादाबाद के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
डा. शशांक बस्सी, ईएमओ
गाड़ी मालिक को पकड़कर लाए थे, लेकिन थाने में आते ही उसने सीने में दर्द होना बताया। तबियत को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती किया। यहां से उसको मुरादाबाद भेज दिया था। हालत ठीक बताई जा रही है। यहां उससे कोई पूछताछ भी नहीं हुई थी।
मोहित चौधरी, एसओ रजबपुर