फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   AQI reached 132, problems for respiratory patients increased

Amroha News: एक्यूआई पहुंचा 132, सांस रोगियों की बढ़ी परेशानी

Mon, 04 Nov 2024 03:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 04 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
AQI reached 132, problems for respiratory patients increased
अमरोहा। दिवाली के बाद जिले के वायु प्रदूषण में हुई बढ़ोतरी का असर लगातार जारी है। रविवार को जिले का एक्यूआई 132 दर्ज किया गया। मानकों के अनुसार यह एक्यूआई मध्यम स्तर पर है। लेकिन, इससे सांस रोगियों की टेंशन बढ़ने लगी है। उधर, चिकित्सक भी सांस रोगियों को बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि बीमारी से ग्रस्त लोग मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

दिवाली पर जिले भर में जमकर आतिशबाजी हुई। जिससे जिले भर की हवा प्रदूषित हो गई। दिवाली के बाद यानी एक नवंबर को जिले का एक्यूआई 137 दर्ज किया गया। दो नवंबर नवंबर के बाद तीन नवंबर यानी रविवार को एक्यूआई में कुछ सुधार हुआ। रविवार को जिले के एक्यूआई 132 दर्ज किया गया। लेकिन, जानकारों के अनुसार अच्छे स्वास्थ्य के किए एक्यूआई 100 से नीचे रहना जरूरी है। जबकि, जिले में बीते तीन दिन से एक्यूआई 130 से अधिक दर्ज किया जा रहा है। इसका प्रभाव लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। लोगों को एलर्जी के साथ जुकाम व गले में खराश की समस्या बढ़ गई है। चिकित्सक लोगों को प्रदूषण से बचाव करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
-घरों से बाहर नहीं निकले

-घरों से बाहर निकलते समय नाक पर गीला कपड़े रखें

-मुंह पर मास्क लगाएं
-गर्म पानी से गरारा करें

-परेशानी होने पर चिकित्सक से परामर्श लें

एक्यूआई स्तर बढ़ने से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। जिससे सांस रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। विशेषकर अस्थमा से ग्रसित मरीजों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वह घरों से कम ही बाहर निकलें। स्वस्थ लोग मुंह पर मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलें। - डॉ. एसपी, सीएमओ अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ने लगी सर्दी, बचाव जरूरी

नवंबर माह की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव हो रहा है। सुबह और शाम का तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, दोपहर में तेज धूप के चलते गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed