फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   April heat breaks six-year record, residents struggle in 41-degree temperatures

Amroha News: अप्रैल में गर्मी ने तोड़ा छह साल का रिकॉर्ड, 41 डिग्री तापमान में बेबस दिखे लोग

Tue, 28 Apr 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 28 Apr 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
April heat breaks six-year record, residents struggle in 41-degree temperatures
अमरोहा। अप्रैल माह में ही गर्मी ने पिछले छह साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोमवार को भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले छह वर्षों में इस दिन का सबसे अधिक तापमान रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर निकले लोग भीषण गर्मी में बेबस नजर आए।
विज्ञापन

अप्रैल की शुरुआत से ही सूरज के तेवर तल्ख बने हुए हैं। दिन चढ़ने के साथ तापमान तेजी से बढ़ता है और दोपहर के समय लू जैसे हालात बन जाते हैं। बाजारों और सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा छाने लगा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के कारण चक्कर, सिरदर्द और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। यदि पिछले पांच वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार तापमान ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2020 में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, 2021 में 32 डिग्री, 2022 में 40 डिग्री, 2023 में 38 डिग्री और 2024 में 40 डिग्री, 2025 में 40 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार 41 डिग्री के साथ गर्मी ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है और भी खतरनाक लू चलने की स्थिति बनेगी और शाम के समय भी उमस बढ़ेगी, जिससे लोगों को राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन


गर्मी से बचाव के लिए क्या करें
. शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीते रहें।
. सूती और ढीले कपड़े पहनें। ये शरीर को ठंडा रखने में मददगार हैं।
. पूरे कपड़े पहनें, हाथों को अच्छे से कवर करके रखें।
. दोपहर के समय घर से अनावश्यक रूप से बाहर जानें से बचें।

क्या न करें
. दोपहर के समय बाहर किसी भी प्रकार की गतिविधियों से बचें।
. शराब- कार्बोनेट ड्रिंक्स के सेवन से बचा जाना चाहिए।
. धूप के सीधे संपर्क में आने से बचा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed