फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Applications for the fifth phase of ITI admissions begin today.

Amroha News: आईटीआई में पांचवें चरण के प्रवेश के लिए आवेदन आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Applications for the fifth phase of ITI admissions begin today.
अमरोहा। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चतुर्थ चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब रिक्त सीटों पर पांचवें चरण के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह अक्तूबर से शुरू होगी। पूर्व में पंजीकृत अप्रवेशित और अचयनित यानी अभ्यर्थी रिक्त सीटों के सापेक्ष नए विकल्प दर्ज कर सकेंगे। वहीं, जो अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे, वे भी वेबसाइट www.scvtup.in पर छह से 11 अक्तूबर की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

नोडल प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि राजकीय आईटीआई अमरोहा, हसनपुर, गंगेश्वरी, गजरौला, नौगावां सादात और सहसपुर, जोया में रिक्त सीटों के सापेक्ष प्रवेश प्रक्रिया होगी। आईटीआई प्रशासन ने प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से आवेदन करने की अपील की है।
विज्ञापन

बताया गया कि राजकीय आईटीआई हसनपुर के प्रवेश राजकीय आईटीआई गंगेश्वरी के ग्राम रहरई स्थित परिसर में होंगे। वहीं राजकीय आईटीआई सहसपुर, जोया के प्रवेश राजकीय आईटीआई अमरोहा में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed