फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Application for admission in ITI till 22 June

Amroha News: आईटीआई में प्रवेश को 22 जून तक आवेदन

Sat, 14 Jun 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 14 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Application for admission in ITI till 22 June
अमरोहा। आईटीआई में प्रवेश के लिए 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। जो भी छात्र सरकारी व निजी संस्थानों में आईटीआई पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जिले में पांच राजकीय आईटीआई का संचालन किया जाता है।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा हासिल करने को आईटीआई को बेहतरीन जरिया माना जाता है। इसके तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा नौकरी के अलावा अपना रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। जिले में अमरोहा, नौगांवा सादात, गजरौला, हसनपुर व गंगेश्वरी में राजकीय आईटीआई का संचालन होता है। इसके अलावा कई निजी आईटीआई संस्थान भी प्रवेश लेते हैं। पहले आईटीआई में प्रवेश के लिए पांच जून तक आवेदन मांगे गए थे। लेकिन आवेदनों की संख्या कम रहने के कारण फिर से तारीख को आगे बढ़ाया गया है। अब 22 जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। राजकीय आईटीआई अमरोहा के प्रधानाचार्य राहुल कृष्ण शर्मा ने बताया कि आवेदन प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी 22 जून तक http://www.scvtup.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed