फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Application date extended for admission in Atal Residential School

Amroha News: अटल आवासीय विद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Application date extended for admission in Atal Residential School
अमरोहा।
विज्ञापन

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा छह और नौ में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ गई है। अब 31 जनवरी तक आवेदन किया जा सकता है। अटल आवासीय विद्यालय में पंजीकृत श्रमिकाें के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को होगी।
श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए सरकार ने मंडल स्तर पर अटल आवासीय विद्यालयों की शुरुआत की है, जहां कक्षा छह व नौ में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन ऑफलाइन रूप से विकास भवन में स्थित श्रम विभाग के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। ऐसे श्रमिक जो 30 नवंबर 2024 को कम से कम तीन वर्ष बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चुका है, उनके बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। आवेदन के लिए पहले जहां 20 जनवरी की तारीख निर्धारित की गई थी, वहीं अब तारीख को आगे बढ़ाते हुए 31 जनवरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. सूरजपाल सिंह ने बताया कि आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाया गया है, लेकिन प्रवेश परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। प्रवेश परीक्षा 23 फरवरी को होगी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे, जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो या मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के तहत आने वाले पात्र बच्चे प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए कक्षा छह के अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक मई 2013 से पहले और 31 जुलाई 2015 के बाद की नहीं होनी चाहिए। कक्षा नौ के प्रवेश के अभ्यर्थी की जन्म तिथि एक मई 2010 से पहले और 31 जुलाई 2012 के बाद की नहीं होनी चाहिए। परिवार के अधिकतम दो बच्चों को ही विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed