फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   APL-17: Amroha Crickets won the tournament

एपीएल-17: अमरोहा क्रिकेर्ट्स ने जीता टूर्नामेंट

Mon, 24 Feb 2025 12:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
APL-17: Amroha Crickets won the tournament
अमरोहा के नयाब अब्बासी डिग्री कॉलेज में एपीएल जीतने के बाद ट्राफी के साथ बैठी विजेता टीम। स्रोत
अमरोहा। अब्बासी क्रिकेट एकेडमी में आयोजित एपीएल-17 (नफीस अब्बासी कप) का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें हिंद एग्रीकल्चर और अमरोहा क्रिकेटर्स की टीम आमने-सामने रही। मैच में अमरोहा क्रिकेटर्स ने आठ विकेट से जीत दर्ज कर ट्राॅफी अपने नाम की।
विज्ञापन

अमरोहा क्रिकेटर्स के कप्तान रजन असगर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी हिंद एग्रीकल्चर टीम के बल्लेबाज अमरोहा क्रिकेटर्स की गेंदबाजी के सामने ज्यादा देर नहीं टिक पाए और पवेलियन लौट गए। हालांकि, कुछ बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी मगर उपयोगी पारियां खेली। इनमें साकिब खान ने 22, नितेश यादव ने 27, जिकरिया मंसूरी ने 31, अमन नवाब ने 41 रन बनाए। अमरोहा क्रिकेटर्स के इंदरदीप, रामिश व आकिब ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य हासिल करने उतरी अमरोहा क्रिकेटर्स ने 7.4 ओवर में ही 107 रन जड़ दिए। मोहम्मद उस्मान ने 25 गेंदों पर 11 छक्के व 1 चौके की मदद 77 रन बनाए। नवैद आमिर ने 66 व आकिब कैफ 21 रन बनाए।
विज्ञापन

अमरोहा क्रिकेटर्स ने 14.1 ओवर में ही आठ विकेट से जीत लिया। मैच में अंपायर मिक्की खान, फरमान रहे। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शारिफ, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज इंदरदीप, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोहम्मद उस्मान चुने गए। मुख्य अतिथि अब्बासी क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष फिरोज अब्बासी ने विजेता व उपविजेता टीम संग खिलाडियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोच मोहम्मद बदरुद्दीन, इकबाल हैदर, सैयद उस्मान, जावेद बरकी, हसनैन नवाज, रिफत अली, मशकूर एडवोकेट, शहनाज हैदर, मोहम्मद बादशाह आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट एकेडमी के कोच असलम सिद्दीकी की देखरेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article