फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   any body shoot the farmaer in meeting

पंचायत के दौरान किसान को गोली लगी, भर्ती कराया

Thu, 11 May 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 11 May 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
any body shoot the farmaer in meeting
डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें - फोटो : Dawn
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया असदुल्ला में बुधवार शाम ग्रामीणों को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली गई। पीड़ित का आरोप है कि पुराने मामले को निपटाने के लिए बुलाई गई पंचायत में विरोधी पक्ष की ओर से गोली मारी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है। आरोपी ने मामले में दबाव बनाने के लिए खुद को गोली मारी है।
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगलिया असदुल्लापुर निवासी प्रमोद कुमार पुत्र स्व. सूखा सिंह की बहन की शादी कांठ में हुई है। उसकी बहन ममता, बहनोई ओमवीर और परम सिंह 16 अप्रैल को सूखा सिंह की आरिष्टी में भाग लेने के लिए नगलिया असदुल्ला आए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि वापस जाते समय चुवका गांव में हरिओम पुत्र करन सिंह आदि ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज है। बुधवार को इसी मामले की पंचायत गांव में चल रही थी। बुधवार देर शाम संदिग्ध हालत में प्रमोद को गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद ने आरोप लगाया कि पंचायत के दौरान हरीओम के चचेरे भाई भूपेंद्र पुत्र श्याम सिंह ने उसे गोली मारी है। पीड़ित के पैर में छर्रे लगे हैं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध हैं। जानकारी मिली है कि प्रमोद ने विपक्षियों पर दबाव बनाने के लिए खुद को गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed