फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another sector formed, magistrates posted for the places where Ganga was cut

एक और सेक्टर बना, गंगा की कटान वाली जगहों के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Another sector formed, magistrates posted for the places where Ganga was cut
तिगरी मेले में घाटों का निरीक्षण करते डीएम बीके त्रिपाठी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। डीएम बालकृष्ण त्रिपाठी ने तिगरी में शुक्रवार को गंगा के कटान स्थलों का जायजा लिया। उन्होंने पथ प्रकाश, सड़क, पेयजल और शौचालय के बारे में जानकारी की। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के मद्देनजर सेक्टर 13 और 14 के बीच में बनाए गए 12 ए में खास सतर्कता बरतने का निर्देश दिए। अपर मुख्य अधिकारी से इन जगहो पर बैरिकेडिंग कराने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही एडीएम वित्त और राजस्व को मजिस्ट्रेट और सुरक्षा बल उपलब्ध कराने को कहा ताकि श्रद्धालुुओं को नियंत्रित किया जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के दृष्टिगत अतिरिक्त घाट बनाया गया है और गंगा का कटान भी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाए। किसी तरह की अनहोनी की आशंका को पूरी तरह खत्म कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जहां पर भी कटान तेजी से हो रही है उन जगाहें पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में पथ प्रकाश की व्यवस्था सही तरीके से रखें। घाटों की गहराई के आगे बैरिकेडिंग जरूर की जाए। ताकि श्रद्धालुओं को गंगा में स्नान के दौरान सहूलियत मिल सके।

तिगरी मेले में झूले तैयार करते मजदूर।

तिगरी मेले में झूले तैयार करते मजदूर।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed