फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another member of a gang that duped people with online job scams arrested.

Amroha News: ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Another member of a gang that duped people with online job scams arrested.
अमरोहा। ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ साइबर क्राइम थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबिंब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे गिरोह के सदस्य रोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुरादाबाद के लाइनपार थानाक्षेत्र स्थित कुंदन नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज थी।
विज्ञापन

एसपी लखन सिंह ने बताया कि गिरोह प्रतिष्ठित जॉब वेबसाइटों से नौकरी तलाशने वाले युवाओं का डाटा अवैध रूप से हासिल करता था। इसके बाद आरोपी खुद को नामी कंपनियों का अधिकारी या एचआर प्रतिनिधि बताकर अभ्यर्थियों से संपर्क करते थे। रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन, ऑफर लेटर और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ऑनलाइन रकम जमा कराई जाती थी। पैसा मिलते ही पीड़ितों के मोबाइल नंबर ब्लॉक कर उनसे संपर्क समाप्त कर दिया जाता था। जांच में मध्य प्रदेश के मैहर निवासी आशुतोष सैन से भी इसी तरह ठगी का मामला सामने आया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का सरगना मुकुल नौकरी तलाशने वालों का डाटा उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन

इसके बाद मोहम्मद फहीम और साहबाज अहमद कॉल कर पीड़ितों को झांसे में लेते थे। विशाल और रोहन यादव विभिन्न एटीएम से ठगी की रकम निकालते थे। गिरोह गरीब लोगों के नाम पर बैंक खाते और सिम कार्ड खुलवाकर उनका इस्तेमाल साइबर अपराध में करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पहले ही मोहम्मद फहीम और विशाल को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से दो लैपटॉप, छह मोबाइल फोन और 32 फर्जी दस्तावेज बरामद हुए थे। गिरोह का सदस्य साहबाज अहमद अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed