फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Another bus will soon be available from Amroha depot to Agra.

Amroha News: अमरोहा डिपो से आगरा के लिए एक और बस जल्द मिलेगी

Wed, 18 Sep 2024 07:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 18 Sep 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Another bus will soon be available from Amroha depot to Agra.
अमरोहा। आगरा के लिए जाने वाली यात्रियों के लिए खुशखबरी है। अमरोहा डिपो से आगरा के लिए एक और बस का संचालन शुरू हो रहा है। इसके लिए विभागीय अधिकारियों ने रूटमैप तैयार कर लिया है। यह बस प्रतिदिन शाम चार बजे आगरा के लिए रवाना होगी। जबकि प्रतिदिन तड़के 4:30 बजे अमरोहा के लिए लौटेगी। इस बस के चलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। दोनों बसों के आने जाने का रूट बदला हुआ रहेगा।
विज्ञापन

अमरोहा डिपो में 66 बसें निगम की हैं तो 19 अनुबंधित हैं। लेकिन शीघ्र ही इनकी संख्या बढ़ने वाली है। करीब 20 बसों के मिलने की उम्मीद है। यहां से बसों का संचालन बिजनौर देहरादून, मुरादाबाद, मेरठ, दिल्ली, बरेली, संभल के लिए होता है। एक साल के भीतर नौगांवा सादात से दिल्ली, अमरोहा से सोनीपत और अमरोहा से मथुरा व आगरा के लिए भी बसों का संचालन शुरू किया गया था। आगरा को चलने वाली ये बस अमरोहा डिपो से सुबह 6 बजे निकलती है। लेकिन अब विभाग ने आगरा के लिए एक और बस के संचालन का फैसला लिया है। यह बस प्रतिदिन शाम को चार बजे रवाना होगी। जिसका रूट अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए आगरा रहेगा। जबकि वापसी में तड़के साढ़े चार बजे आगरा से अलीगढ़, मुरादाबाद होते हुए अमरोहा पहुंचेगी। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि इस बस का संचालन शाम को शुरू करने से बड़ी संख्या में लोगों को सहूलियत मिलेगी। जरूरत पड़ने पर रूटमैप में बदलाव भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

किराया फिक्स करने पर चल रही चर्चा
एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि आगरा के लिए दूसरी बस के संचालन का फैसला तो कर लिया है, लेकिन अभी रूट के हिसाब से किराया तय नहीं किया है। इस पर चर्चा चल रही है, शासन के नियम अनुसार किराया तय किया जाएगा। दो से चार दिन में बस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई बस के संचालन का रूटमैप
प्रतिदिन शाम चार बजे अमरोहा डिपो से गजरौला, हसनपुर, गवां, अनूपशहर, अलीगढ़ होते हुए आगरा। वापसी में प्रतिदिन सुबह 4.30 बते अलीगढ़, से मुरादाबाद होते हुए अमरोहा पहुंचेगी।

सुबह 6 बजे चलने वाली बस का रूट मैप
प्रतिदिन सुबह 6 बजे अमरोहा डिपो से संभल, बहजोई, नरोरा, अतरौली, अलीगढ़, हाथरस होते हुए आगरा। वापसी में प्रतिदिन दोपहर 1:30 बजे अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद होते हुए अमरोहा आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed