{"_id":"61d9e6fa52219750e165f19d","slug":"announcement-of-election-voting-will-be-held-on-14th-jpnagar-news-mbd4154509101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव का एलान, 14 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव का एलान, 14 को होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। अमरोहा जिले की चार सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। 21 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। 28 जनवरी तक नामांकन होंगे। 29 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 जनवरी को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। 14 फरवरी को मतदान होगा। इस बार प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन भी कर सकेंगे।
मुख्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार को विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। अमरोहा जनपद की चार सीटों के लिए दूसरे चरण में होने वाले चुनाव में 1601 बूथों पर 13,47,726 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें करीब 23 हजार युवा वोटर पहली बार अपनी वोट की ताकत दिखाएंगे। चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही आचार संहिता लागू हो गई है। प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों में जुट गया है।
जिलाधिकारी बीके त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक बुलाकर चुनाव कार्यक्रम से अवगत कराया। स्पष्ट चेतावनी दी कि चुनाव को निष्पक्षता और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहेंगे। चुनाव की सभी तैयारियों को पूर्ण कराने को अफसरों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं आचार संहिता लगते ही नगर पालिका और नगर पंचायतों की टीम सरकार, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधयों के होर्डिंग, बैनर पोस्टर हटाने शुरू कर दिए हैं।